Mr Lele’ का फर्स्ट लुक जारी, डायरेक्टर शशांक संग काम करेंगे वरुण धवन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और डायरेक्टर शशांक खेतान की जोड़ी ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। ऐसे में इन जोड़ी एक बार फिर सभी को चौकाने वाली है। वरुण धवन, करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘मिस्टर लेले’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान करेंगे। वरुण धवन की यह फिल्म अगले साल यानी 2021 मे रिलीज़ होगी। ऐसा एक बार फिर होगा, जब शशांक और वरुण की जोड़ी एक साथ काम करेंगे। इससे पहले वरुण और शशांक एक साथ मिलकर ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी फ़िल्मों को हिट करा चुके हैं।

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ऑफ़िशियरल ट्विटर अकाउंट से इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘हम्प्टी और बद्री ने अपनी दुल्हनियां और हैप्पी एंडिंग हासिल कर ली…अब बारी एक और मजेदार कहानी की, लेकिन यह हीरो अपनी दुल्हनिया की तलाश में नहीं है! यह तीसरी बार है जब वरुण धवन और शशांक खेतान एक साथ आ रहे हैं। इसके बाद धर्मा प्रोडक्शन एक और ट्वीट कर रिलीज़ डेट की भी घोषणा की है। धर्मा ने लिखा, ‘ड्रीम टीम वापस आ गई है और वे 2021 में एक और एपिक मनोरंजन लेकर आ रहे हैं। पेश हैं वरुण धवन ‘मिस्टर लेले’ के रूप में। यह 1 जनवरी 2021 को रिलीज़ होगी। जल्द ही इस परिवार के और भी सदस्य नजर आएंगे।’

इससे पहले रविवार को करण जौहर ने इस प्रोजेक्ट के बारे में हिंट दिया था। उन्होंने वरुण धवन और शशांक खेतान की एक साथ फोटो शेयर की थी।उन्होंने लिखा था कि दुल्हनिया टीम महा एंटरटेनर के साथ लौट आई है। दो करीबी दोस्त शशांक खेतान और वरुण धवन अपने तीसरे ऑफ़र के साथ लौट आए हैं। कल होगा ऐलान। इसके बाद से ही इस बाद उम्मीद थी कि किसी बड़े प्रोजक्ट का ऐलान होने वाला है।

इस फिल्म के ऐलान के बाद वरुण के फैन्स काफी खुश हो जाएंगे। इससे पहले साल 2019 में उनकी आखिरी फ़िल्म ‘कंलक’ आई थी। वहीं, साल की शुरुआत वो ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ से होगी, जो 24 जनवरी को आ रही है। वरुण धवन की अगली ‘कुली नंबर वन’ भी रिलीज होने वाली है। जिसमें सारा अली ख़ान फीमेल एक्ट्रेस का रोल अदा करेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1