पहाड़ों पर बर्फबारी से कोहरे की चपेट में आया पूरा उत्तराखंड

बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाओं के आगे नतमस्तक सूर्यदेव भी ठंड से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। चार शहरों में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। प्रदेश में नैनीताल जिले का मुक्तेश्वर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में भी कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। विशेषकर पहाड़ों में कई जगह तापमान जमाव बिंदु के आसपास रहेगा। सुबह के समय दून समेत अन्य मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ ही गुनगुनी धूप खिलने लगी, लेकिन बर्फीली हवाओं के आगे धूप नाकाफी साबित हो रही है।

लोग दिनभर ठंड से परेशान रहे। मौसम साफ होने से सड़कें खोलने के काम में तेजी आई है। बर्फबारी से अवरुद्ध सड़कें खोलन का काम भी जारी है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतर सड़कों पर यातायात बहाल कर लिया गया है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर गंगोत्री तक यातायात बहाल कर दिया गया है, जबकि भैरवघाटी तक बर्फ हटाने का काम चल रहा है।

जोशीमठ से औली के बीच पांच किलोमीटर सड़क बर्फ से पटी हुई है। ऐसे में सैलानियों को यहां तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया कि हर दिन करीब 5 सौ सैलानी औली में बर्फ का लुत्फ लेने आ रहे हैं, लेकिन सड़क बंद होने के कारण एक मात्र विकल्प रोपवे है और रोपवे से चार सौ से ज्यादा लोग नहीं भेजे जा सकते। इसलिए सैलानियों को इंतजार करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि जेसीबी से बर्फ हटाई जा रही है, लेकिन बर्फ सख्त होने के कारण इसमें दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि चूना और नमक का इस्तेमाल कर भी बर्फ को पिघलाया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1