अमेरिका: लॉस एंजिलस में फायरिंग, एक भारतीय की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में  एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है। खबर है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलस में एक नाकाबपोश शख्स ने एक भारतीय की गोलीमार कर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया के अनुसार बीते शनिवार को एक ग्रौसरी शॉप में काम करने वाले मनिंदर सिंह साही नाम के भारतीय युवक पर अचानक एक अज्ञात शख्स ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद मौके पर भारतीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मनिंदर सिंह साही हरियाणा के करनाल के रहने वाले के रहने वाले थे, और लॉस एंजिलस के एक ग्रौसरी शॉप में क्लर्क के रूप में काम करते थे, और महज 31 साल के मनिंदर सिंह 6 महीने पहले ही अमेरिका आए थे।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक गोली लूटपाट के इरादे से चलाई गई थी। आरोपी सेमी ऑटोमेटिक हैंडगन के साथ दुकान में घुसा और अचानक फायरिंग शुरू कर दिया। फिलहाल हमलावर फरार है। पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1