छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य पर बवाल, केंद्रीय मंत्री ने पूछा- क्या प्रियंका गांधी को नचवाएंगे ?

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर छतीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के बीच जारी जुबानी जंग अब सोशल मीडिया में वायरल हो गयी है। छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर बवाल मचा है। आदिवासी नृत्य महोत्सव में मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि रेणुका सिंह को नचाएंगे, हम मांदर झेलेंगे (बजाएंगे)। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।

छतीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से जवाब मांगा है। रेणुका सिंह ने ऐसा सवाल कर दिया है जिसका जवाब शायद ही मंत्री से देते बने। दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये संस्कृति मंत्री से पूछा है कि ”क्या रेणुका को मांदर बजाकर नचाने की बात करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री प्रियंका गांधी को नचाएंगे ?”

केन्द्रीय मंत्री ने यह सवाल ऐसे वक्त में किया है, जब शुक्रवार 27 दिसंबर को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने यह ट्वीट अमरजीत भगत के उस बयान के आधार पर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपनी थाप पर रेणुका सिंह को नचाएंगे।

रेणुका के इस आरोप पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने चुटकी ली थी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि वे रेणुका सिंह को बुलाएंगे और नचवाएँगे भी। इस समारोह में खुद मंत्री भगत ने मांदर बचाने की बात कही थी ।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आज रायपुर में अलग अंदाज नजर आया। रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ढोलक की थाप पर आदिवासी नृत्य करते नजर आए। गले में ढोलक लिए और सिर पर पारंपरिक मुकुट लगाकर राहुल लोकभाषा में गाए जा रहे गीत पर मुस्कुराते हुए पैर थिरकाते नजर आए। समाचार एजेंसी एएनआई के विडियो में राहुल गांधी के साथ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भी हैं और वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को सहजता से नृत्य करते देख काफी खुश नजर आ रही हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीरा कुमार इस दौरान खुद भी ताली बजाकर सबका उत्साह बढ़ाती दिख रही हैं?

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1