CAA के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली आज…

CAA के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार यानी की आज लखनऊ में रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली बंगला बाजार के रेल नगर कॉलोनी में स्थित रामकथा पार्क में होगी। इस रैली को सीएम योगी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी संबोधित करेंगे।

इसके साथ ही अवध प्रांत के 15 जिलों के कार्यकर्ताओं को जोन वार बैठाने के लिए इंतजाम किया गया है। अमित शाह की यहां नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में यह छठी रैली है। इससे पहले शाह अहमदाबाद, जोधपुर, नई दिल्ली, जबलपुर, वैशाली में जनसभाएं कर चुके हैं। अमित शाह समेत वरिष्ठ नेता पूरे देश में जनसभाएं कर CAA पर लोगों के भ्रम को दूर कर रहे हैं।

रैली की तैयारियां देख रहे उत्तरप्रदेश सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- CAA क्यों जरूरी है? आम जनता को ये जानना चाहिए। देश में CAA को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। मुस्लिम लोगों को डराया जा रहा है। रैली के बाद साफ हो जाएगा कि CAA लागू होने से किसी को कोई खतरा नहीं है।

इसी कड़ी में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। BJP के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को CAA के समर्थन में प्रदेश में तीसरी रैली होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1