आप लोग खुशकिस्मत हैं कि भारत में हैं,यहां सभी को पूरी आजादी-Trump

अहमदाबाद के मोटेरो ग्राउंड में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत, भारतीयों और PM मोदी की जमकर तारीफ की। Trump ने कहा कि भारत ऐसा देश है, जहां के नागरिक गर्व से कह सकते हैं कि उनके पास सभी अधिकार हैं। आप लोग खुशकिस्मत हैं कि भारत में रह रहे हैं। भारत का लोकतंत्र पूरी दुनिया के लिए मिसाल है। यहां हर धर्म के लोग हैं। सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं। इसके बाद भी इन सभी में एकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, भारतीय लोग बहुत मेहनती होते हैं। मैं ऐसा अमेरिका में रह रहे भारतीयों से मिले अनुभव के आधार पर कह रहा हूं। #TrumpVisitIndia

Trump ने कहा, आज भारतीय हर क्षेत्र में जमकर काम कर रहे हैं। बड़ी संख्या में गुजरात के लोग भी अमेरिका में रह रहे हैं। Trump ने कहा, आने वाला समय भारत का है। भारत और तेजी से तरक्की करेगा। मैं भारतीयों से कहना चाहता हूं कि आप को अपने अतीत पर गर्व होना चाहिए। #TrumpVisitIndia

आतंकवाद से मिलकर लड़ते रहेंगे भारत-अमेरिका

डोनाल्ड Trump ने कहा, अमेरिका भारत के साथ अपना एडवांस डिफेंस सिस्टम साझा करेगा। हम को भारत को अत्याधुनिक रक्षा उपकरण देंगे। ताकि भारत की सेना और ज्यादा मजबूत हो सके। Trump ने कहा, आतंकवाद से मिलकर लड़ने के लिए भारत और अमेरिका संकल्पित हैं। हमने ISIS को खत्म कर दिया है। अमेरिका ने अल बगदादी को मार गिराया है।

आतंकवाद पर पाकिस्तान को भी संदेश

Trump ने कहा कि पाकिस्तान के साथ भी अमेरिका के अच्छे संबंध हैं। यही वजह है कि हम पाकिस्तान के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। अमेरिका दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता का पक्षधर है। पाकिस्तान को संदेश देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हर देश को अधिकार है कि वह अपने देश की सीमाओं की सुरक्षा करे। भारत और अमेरिका ने तय किया है कि हम मिलकर आतंकवाद और उसकी विचारधारा को खत्म करेंगे।

Trump ने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ भी सकारात्म ढंग से काम कर रहे हैं। ताकि पाकिस्तान की सीमाओं से सक्रिय आतंकवादी संगठनों को नेस्तानाबूद किया जा सके। Trump ने कहा कि पाकिस्तान से हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे दक्षिण एशिया में तनाव कम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1