झारखंड चुनाव: कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज, सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। दूसरे चरण में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत दर्जन भर नेताओं की किस्मत का फैसला आज होना है। 47 लाख 52 हजार मतदाता ईवीएम की बटन दबाकर अगले पांच साल के लिए अपने क्षेत्र और राज्य की तकदीर लिखेंगे हैं। आज जिन 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं उनमें से 16 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। आपको बता दें जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सीटों पर ही मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि अन्य सभी 18 सीटों पर मतदान दोपहर बाद तीन बजे संपन्न हो जायेगा। दूसरे चरण के मतदान में कुल 48,25,038 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। इस चरण के लिए कुल 6,066 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं और 1662 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा है। इसके साथ ही आज होने वाले  मतदान के लिए कुल 337 मॉडल मतदान केन्द्र और 94 पूर्ण महिला मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण काफी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, दलबदलू विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व आईपीएस और पूर्व नक्सली अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे रोचक मुकाबला जमशेदपुर पूर्वी सीट में होने वाला है। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ बीजेपी के बागी नेता सरयू राय निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व आईपीएस रेजी डुंगडुंग, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी विभिन्न सीटों से ताल ठोंक रहे हैं

आपको बता दें दूसरे चरण में सबसे ज्यादा जमशेदपुर पूर्वी-पश्चिमी में 20-20, सबसे कम सरायकेला सीट से 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। तो वहीं पूर्वी सिंहभूमि जिले के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 90 उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही घाटशिला से प्रत्याशियों की संख्या 16 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1