भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। यह प्रक्रिया पांच दिनों तक चलेगी।
प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ ने बताया कि पूरे प्रदेश में 1 लाख 63 हजार 331 बूथों पर चुनाव होने है। इसके लिए पूरे प्रदेश में जिला चुनाव अधिकारी, जिला सहचुनाव अधिकारी, मंडल चुनाव अधिकारी, मंडल सह चुनाव अधिकारी व सेक्टर चुनाव अधिकारी नामित किए जा चुके हैं।
बूथ कमेटियों के चुनाव के बाद 18 से 20 अक्तूबर तक मंडल और उसके बाद नवम्बर में 18 या 19 को एक दिन में जिलाध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।