बाबरी विध्वंस की 27वीं बरसी आज, बढ़ाई गई अयोध्या की सुरक्षा

6 दिसंबर यानी आज बाबरी विध्वंस की 27वीं बरसी है। 6 दिसंबर 1992 को ही विवादित ढांचे को गिराया गया था। जिसके मद्देनजर आज अयोध्या में पुलिस को हाईअलर्ट पर रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को अयोध्या मामले में रामलला विराजमान के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिमों को अयोध्या में अलग से 5 एकड़ जमीन देने का आदेश जारी किया था। आपको बात दें इससे पहले भी अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के वक्त अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी।

आपको बता दें यहां पहले बाबरी मस्जिद का ढांचा था। जिसे 6 दिसंबर 1992 को गिरा दिया गया था। लेकिन, इस ढांचे पर सिर्फ इसी दिन हमला नहीं हुआ था। कई इतिहासकारों की माने तो आजादी से पहले भी बाबरी मस्जिद के ढांचे पर कथित तौर पर कई हमले हुए थे। आजादी के पहले सन 1933 और 1934 में भी विवादित ढांचे पर हमले का जिक्र मिलता है।  

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1