साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लेकर आ रहा महासंयोग

साल का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 08:17 से लेकर 10: 57 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत के साथ पूर्वी यूरोप, एशिया, उत्तरी/पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा।यह सूर्य ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में लगेगा। धनु राशि तथा मूल नक्षत्र से संबंधित व्यक्तियों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों और नक्षत्र से संबंधित लोगों को सूर्य ग्रहण के समय सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देने के कारण सूतक का असर रहेगा। सूतक का समय ग्रहण के एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगा। सूतक 25 दिसंबर की शाम 5:33 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 10:57 पर सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद खत्म होगा। ग्रहण में सूतक का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में सूतक लगने पर कई तरह के कार्यो को नहीं किया जा सकता। सूतक के समय को अशुभ समय माना गया है।

26 दिसंबर को लगने वाला ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा।

सूर्य की परिक्रमा पृथ्वी करती है और चन्द्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता ह। परिक्रमा के दौरान एक दूसरे के बीच में ये आते जाते रहते हैं। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आ जाए तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसका असर पृथ्वी और पृथ्वी के लोगों पर पड़ता है। आइए जानते हैं इस दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

वृष, मेष, मिथुन, कर्क: इन राशिवालों को अचानक चोट लगने के योग बन रहे हैं। आंखों की समस्या बढ़ सकती है। सेहत में जरा सी अनदेखी आपको भारी पड़ सकती है।
उपाय: नेत्रहीन लोगों को सुबह के समय मीठा भोजन कराएं तथा ॐ घृणि सूर्याय नमः मन्त्र का 108 बार जाप करें।
सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर: राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण कार्यों में रुकावट और संतान को कष्ट दे सकता है। धन की हानि होने की भी संभावना है।
उपाय: सुबह के समय लाल आसन पर बैठकर सूर्य स्तोत्र का पाठ करें और लाल फूल गणेश जी को अर्पित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1