जयललिता के जन्मदिन पर ‘थलाइवी’ से सामने आया एक और लुक

जयललिता की 24 फरवरी को 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर Thalaivi के मेकर्स ने उनका राजनीति में आने के बाद का लुक रिवील किया है। इस लुक में कंगना रनोट वही साड़ी पहने नजर आ रही हैं जैसी Jayalalithaa पहना करती थीं। Jayalalithaa का जन्म 24 फरवरी 1948 में हुआ था। कंगना ने Jayalalithaa का लुक अपनाने के लिए प्रोस्थेटिक्स के अलावा 8-10 किलो वजन भी बढ़ाया है।

Thalaivi के लिए कंगना ने पिछले साल नवंबर से शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का प्रोडक्शन विष्णु इंदुरी कर रहे हैं। जबकि डायरेक्शन एल विजय का है। 1965 से लेकर 1973 तक Jayalalithaa के साथ MGR ने करीब 28 फिल्मों में काम किया था। Jayalalithaa की MGR के साथ पहली फिल्म ‘आइराथिल ओरुवन’ थी। जो 1965 में आई थी।

17 जनवरी को एमजी रामचंद्रन की 103वीं बर्थ एनिवर्सरी थी, इसलिए मेकर्स ने इस दिन पर अरविंद स्वामी का MGR के तौर पर लुक रिलीज किया। Jayalalithaa की बायोपिक ‘Thalaivi’ 26 जून को रिलीज होने वाली है। Jayalalithaa को राजनीति में लाने में भी MGR की अहम भूमिका रही। फिल्म में यह रोल अरविंद स्वामी निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1