‘तानाजी’ ने जीत ली 200 करोड़ की जंग, 15वें दिन ही कर दिया कमाल

अजय देवगन की ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ ने BOX OFFICE पर 200 करोड़ की जंग जीत ली है। फ़िल्म ने रिलीज़ के 15वें दिन यह अहम पड़ाव पार कर लिया। इतना ही नहीं, तानाजी जल्द ही अजय के करियर की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन जाएगी। निश्चित रूप से अजय देवगन और इंडस्ट्री के लिए साल 2020 की शानदार शुरुआत है। तानाजी इस क्लब में साल की पहली एंट्री है।

200-300 करोड़ के बीच फ़िल्मों की संख्या- इस ब्रैकेट में कुल 15 फ़िल्में हैं। सबसे अधिक फ़िल्में अक्षय कुमार और सलमान ख़ान की हैं।
अक्षय कुमार-3
सलमान ख़ान- 3
अजय देवगन-2
आमिर ख़ान-2
शाह रुख़ ख़ान- 2
रणवीर सिंह- 1
शाहिद कपूर- 1
विक्की कौशल- 1

शुक्रवार शाम तक ही तानाजी ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली थी। पूर्वानुमान है कि फ़िल्म ने तीसरे शुक्रवार को 6-7 करोड़ के बीच कलेक्शन किया है। गुरुवार तक तानाजी 197.45 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी। अजय देवगन के करियर की यह दूसरी डबल सेंचुरी है। 2017 में आयी गोलमाल अगेन ने 205.72 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके साथ अजय को इस क्लब की मेंबरशिप मिली थी। गोलमाल अगेन दिवाली के मौक़े पर रिलीज़ हुई थी, जबकि तानाजी नॉन-हॉलीडे रिलीज़ है।

तानाजी के लिए तीसरा हफ़्ता चुनौतीभरा है, क्योंकि शुक्रवार से इसके सामने दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3डी और कंगना रनोट की पंगा। इन दोनों ही फ़िल्मों को समीक्षकों ने अच्छे नंबर दिये हैं। स्ट्रीट डांसर देशभर में 2डी और 3डी फॉर्मेट में 3700 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है, जबकि पंगा को 1450 स्क्रींस मिली हैं। ऐसे में तानाजी की स्क्रींस की संख्या काफ़ी कम हो जाएगी, जिसका असर कलेक्शंस पर भी पड़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1