जहाँ बजने वाली थी शहनाई, अब हो रही अंतिम संस्कार की तैयारी: RIP सुशांत सिंह राजपूत

बॉलिवुड के बेहतरीन अदाकार में से एक सुशांत सिंह राजपूत ने आज रविवार सुबह मुंबई में आत्महत्या कर ली। उन्होंने बांद्रा में अपने घर के अंदर ही पंखे से लटककर जान दे दी, खबर सुनकर हर कोई सन्न है। बताया गया है कि सुशांत पिछले काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे और दवाइयां टाइम से नहीं ले रहे थे। इस वक्त उनके मौत की खबर ने घरवालों को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। जानकारी मिली है कि सुशांत की इसी साल शादी होनेवाली थी। बताया जा रहा है कि उनके पिताजी पटना से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। अब खबर है कि कल यानी सोमवार को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुशांत सिंह राजपूत के एक रिश्तेदार ने उनकी शादी के बारे में बताया है। सुशांत का गांव बिहार के पूर्णियां जिले के मलडीहा में है। सुशांत सिंह के चचेरा भाई पन्ना सिंह ने बताया कि सुशांत की शादी नवंबर में ही होनेवाली थी और उनकी शादी मुंबई में ही होनी थी। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि रिश्ता किससे तय हुआ था।

सुशांत के भाई पन्ना सिंह ने बताया, ‘पिछले सप्ताह चाचा (सुशांत के पिता केके सिंह) से बात हुई थी। करीब 45 मिनट बात हुई थी। उन्होंने कहा सबकुछ ठीक है। सुशांत की नवंबर में शादी है। मुंबई चलना है, तैयारी कर लेना।’ पन्ना सिंह ने बताया कि कहीं कुछ भी ऐसी बात नहीं बताई गई थी। अब भैया लोग मुंबई गए हैं। डेड बॉडी रिसीव करेंगे उसके बाद तय होगा दाह संस्कार कहां करना है।

सुबह बहन को ही सबसे पहले खबर दी गई थी कि वह सुशांत दरवाजा नहीं खोल रहे और अंदर से उन्होंने लॉक कर रखा है। इसके बाद उनकी बहन भागती हुई घर पहुंचीं और फिर चाभीवाले को बुलाकर दरवाजा खोला गया। सामने जो दृश्य था उसे देख किसी को भी आपनी आखों पर यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन यह सच था।

पुलिस को सुशांत के घर से डिप्रेशन (DEPRESSION) के इलाज की फाइल मिली है। क्राइम ब्रांच पुलिस भी परिवार वालों से तहकीकात कर रही और यह जानने के लिए उनका बैंक अकाउंट डीटेल मंगाया है कि क्या सुशांत सिंह राजपूत आर्थिक परेशानियों का सामना तो नहीं कर रहे थे। कहा जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम सुशांत के उस डॉक्टर से भी बात करेगी जो उनके डिप्रेशन इलाज कर कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सुशांत के घर में एक कुक और एक दोस्त के अलावा एक और शख्स था। उनके एक दोस्त ने बताया कि सुशांत डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे। सुशांत सुबह करीब 9:30 बजे कमरे से बाहर निकले थे और जूस पीया और फिर वह अपने कमरे में चले गए। उनके दोस्त ने बताया कि वह सुबह ठीक लग रहे थे, फिर कमरे में गए तो बाहर नहीं निकले। जब सुशांत का दरवाजा नहीं खुला तो उनके दोस्‍त ने उनकी बहन को कॉल किया। उनकी बहन आईं और फिर चाबी वाले को बुलाया गया, ताकि दरवाजा खोला जा सके। अंदर सुशांत की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन क‍िया। बता दें कि सुबह बहन को ही सबसे पहले खबर दी गई थी कि वह सुशांत दरवाजा नहीं खोल रहे और अंदर से उन्होंने लॉक कर रखा है। मुंबई पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है। पुलिस को अभी तक कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है, पुलिस ने चाबी वाले का बयान भी लिया है। पुलिस ने बताया, इस मामले में कुछ भी संदेहजनक नहीं है। प्रथमदृष्टया फांसी लगाने का मामला है। मुंबई पुलिस कश्मिनर को पहले जानकारी मिली फिर डीसीपी को पता चला। पुलिस को रविवार दोपहर 2 बजे मामले की जानकारी मिली और 2.30 बजे पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को सुशांत की बॉडी बेड पर पड़ी मिली। उनके बेडरूम में हरे रंग का कपड़ा पड़ा था जिसे पंखे से लटककर उन्होंने फांसी लगा ली।

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्ल फ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक बिजनसमैन के साथ पिछले हफ़्ते ही सगाई की है। उनकी मैनेजर ने 5 दिन पहले ही आत्महत्या की थी। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में भी सुशांत से पूछताछ की गई थी। वहीं परिवार के लोगों के मुताबिक, सुशांत एक बंगाली लड़की से परेशान थे। पिता उनसे कुछ दिन बाद ही मिलने जाने वाले थे, इसी बीच ये खबर आ गई। सुशांत के मामा ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। बता दें कि 4 द‍िन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी।

उन्होंने ‘काई पो चे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘केदारनाथ’, ‘एम एस धोनी’ और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की थी। सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर था और उन्होंने इसी सीरियल से घर-घर पहचान बनाई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1