झारखंड: 1 जून से खुल सकते हैं सभी स्कूल, स्कूल टाइमिंग में बदलाव की संभावना

देश में लॉकडाउन 4 लागू है, लेकिन इस दौरान देश में कोरोना वायरस के कारण संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि की ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी हैस लेकिन इस वक्त संक्रमितों का आंकड़ा औसतन रोजाना करीब 5 हजार से ज्यादा बढ़ रहा है। वहीं जहां कई तरह की छूट छोटे व्यापारियों समेत अन्य क्षेत्र में दी गई है लेकिन फिलहाल स्कूल कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थान फिलहाल बंद हैं। वहीं सूत्रोंं की माने तो अगले महीने यानी जून की पहली तारीख से झारखंड की हेमेंत सोरेन सरकार ने सूबे के सरकारी स्कूलों को खोलने की फैसली लिया है। इसके साथ ही अब स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया जा सकता है, और स्कूल के वक्त को बढ़ाया गया है। यानी जहां पहले स्कूलों में 5 घंटे पढ़ाया जाता था वहीं अब 7 घंटे पढ़ाई होगी। साथ ही शनिवार को हाफ डे के बजाए अब फुल डे पढ़ाई होगी। ऐसा लॉकडाउन के कारण बाधित हुई पढ़ाई की भरपाई के लिए किया गया है। इस बाबत सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का कहना है कि 1 जून से राज्य के सभी स्कूलों को खोलने की तैयारी कर ली गयी है। कोरोना संक्रमण के स्थिति को देखते हुए 31 मई को परिस्थिति का आकलन किया जायेगा और फिर अंतिम निर्णय लिया जायेगा।

झारखंड में कोरोना की स्थिती की बात करें तो कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 291 है। वहीं 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना वायरस अपने चरम पर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो अगले एक महीने तक कोरोना के केस में तेजी से बढ़ोतरी होने का अनुमान है। फिलहाल देश में 1 लाख 18 हजार 4 सौ 47 केस हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 66 हजार 330 है। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 3583 है। गनीमत की बात ये है कि कोरोना को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या में भी तेजी आई है। अब तक देशभर में 48 हजार 583 लोग ठीक हो चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1