दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व UP के पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। बड़ी आबादी में दहशत है। यहां की कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। इसे दुरुस्त करने के बजाय CM योगी आदित्यनाथ खुद अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=jjiLbfpf2aI

अखिलेश यादव गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा BJP राज में नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है। लोकतंत्र में सभी को असहमति का अधिकार है। इसमें धमकी और अहंकार के लिए कोई स्थान नहीं होता है। CM वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का दावा कर रहे हैं, लेकिन यह कैसे हासिल होगा इसकी कोई रूपरेखा नहीं है। पुलिस हिरासत में सबसे अधिक मौतें यूपी में हुईं हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि BJP ने नैतिकता को ताक पर रखकर असत्य को स्थापित करने की प्रतियोगिता शुरू कर दी है। उन्होंने कहा BJP के अहंकार से ऊबी जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार के समय हुए तमाम विकास कार्यों पर है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के 351 विधायकों के साथ जनता के बल पर फिर समाजवादी सरकार बनेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि जीवन में बदलाव लाने वाले काम समाजवादी सरकार में हुए थे। जो मेडिकल कालेज समाजवादी सरकार में बने थे उन्हें ही अपना बताने में BJP संकोच नहीं कर रही है। एक्सप्रेस-वे और मेट्रो जैसी कोई चीज BJP नहीं बना पाई है। समाजवादी सरकार फिर बनने पर और भी अच्छी सुविधायुक्त अस्पताल बनाएंगे। चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। जनहित के विकासकार्यों का विस्तार किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें गांव-गांव, घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू करना चाहिए। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियां, कार्यक्रम और समाजवादी सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाई जाएं। पार्टी की मजबूती के लिए हम सबकी एकजुटता एवं निष्ठा आवश्यक है। जनता का भरोसा कायम रखना है। हमें सघन जनसम्पर्क और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के साथ समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के कार्यक्रम में अभी से लग जाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1