सौरव गांगुली निर्विरोध चुने गए क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को एक बार फिर से बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का अध्यक्ष चुना गया है। गुरुवार को चुनाव अधिकारी ने इस बात की घोषणा कि और बताया कि गांगुली को सीएबी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनके अलावा चार और अधिकारियों को भी निर्विरोध चुना गया। पूर्व कप्तान अगले साल जुलाई तक सीएबी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

सौरव गांगुली को दूसरी बार बोर्ड का अध्यक्ष चुने जाने के बाद सीएबी द्वारा एक बयान जारी किया गया। चुनाव अधिकारी सुशांता रंजन उपाध्याय ने कहा, “मैं, बंगाल क्रिकेट संघ का चुनाव का अधिकारी इस बात का घोषणा करता हूं कि इन लोगों को इनके पदों पर बिना किसी विरोध को चुना गया है।”
गांगुली जुलाई 2020 तक सीएबी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संविधान के मुताबिक ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ पर जाएंगे।

गांगुली दूसरी बार बने सीएबी अध्यक्ष

यह दूसरा मौका होगा जब सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। गांगुली सीएबी के वर्तमान अध्यक्ष हैं उन्होंने साल 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद पहली बार अध्यक्ष का पद संभाला था। पिछले कार्यकाल में संयुक्त सचिव का पद संभाल रहे डालमिया के बेटे अविशेक डालमिया अब सचिव होंगे।

संयुक्त सचिव के पद के लिए देबब्रत दास को चुना गया है जबकि देबाशीष गांगुली को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी अधिकारी शनिवार को होने वाली एजीएम में अपना-अपना पद ग्रहण करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1