हटिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी नवीन जायसवाल ने भरा नामांकन

राजधानी रांची में शुक्रवार को हटिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी नवीन जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा समेत आजसू के दिग्गज नेताओं ने नामांकन पत्र भरा। दोनों पार्टी के दिग्गज नेताओं ने समाहरणालय में नामांकन दाखिल किया। सभी प्रत्याशी गाजे-बाजे के साथ रांची समाहरणालय पहुंचे और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

बड़े उम्मीदवारों में सबसे पहले हटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी नवीन जायसवाल ने अपना पर्चा दाखिल किया। बीजेपी के कद्दावर नेता और नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने रांची विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।

इनके अलावा आजसू के टिकट पर वर्षा गाड़ी ने नामांकन दाखिल किया। वह सीपी सिंह को चुनौती देंगी। रांची से जेएमएम, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन की उम्मीदवार झामुमो महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष महुआ माजी हैं। हटिया में नवीन जायसवाल के खिलाफ महागठबंधन ने कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव पहले ही पर्चा भर चुके हैं।  

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1