दिल्ली से क्यों डर रहे सारे ‘पड़ोसी’

17 हजार 386 कोरोना मरीज। 398 मौतें। दिल्ली में यह शुक्रवार दोपहर तक कोरोना की तस्वीर है। राजधानी दिल्ली अब डरा रही है। खौफ इस कदर है कि पड़ोसी दिल्ली के लिए अपने दरवाजे बंद कर चुके हैं। हरियाणा और उत्तर प्रदेश बॉर्डर सील हैं। दोनों राज्यों को डर है कि दिल्ली उनके शहरों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव में कोरोना को बढ़ा देगी। बॉर्डर सील होने से दिल्ली-NCR में काम करने वाले लोग बेहाल हैं। नोएडा, गाजियाबाद के बाद शुक्रवार को बदरपुर और गुड़गांव बॉर्डर पर भारी जमा लगा। आखिर अपने पड़ोसियों को दिल्ली इतना क्यों डरा रही है, चलिए आपको बताते हैं:-

पड़ोसी शहरों और राज्यों के डरने की वजह दिल्ली में तेजी से फैलता कोरोना है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1024 नए केस सामने आए हैं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ राजधानी में COVID19 से संक्रमित लोगों की संख्या 16 हजार 281 हो गई है। पॉजिटिव मरीजों के मामले में दिल्ली अब देश में तीसरे स्थान पर, गुजरात को पीछे छोड़ा।

दिल्ली में मई की शुरुआत से ही COVID19 के संक्रमण के तेजी देखी जा रही है। लेकिन पहली बार 19 मई को दिल्ली में एक दिन में 500 नए लोगों में संक्रमण पाया गया। उसके बाद से अब तक औसतन हर दूसरे दिन मरीजों की संख्या में उछाल देखा जा रहा है। 19 मई को 500, 20 मई को 534, 21 मई को 571, 22 मई को 660 तक पहुंच गया।

गुरुवार को दिल्ली में कुल कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16,281 तक पहुंच गया है। 1024 मामले एक साथ आने से दिल्ली अब गुजरात को पीछे छोड़ते हुए संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। दिल्ली से अब महाराष्ट्र (59,546) और तमिलनाड़ (19,372) ही आगे है। गुजरात अब चौथे स्थान पर पहुंच गया, वहां पर अब 15,572 पॉजिटिव मरीज हैं। वहीं 50% मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

क्यों डरे हैं पड़ोसी राज्य
पहले बात करते हैं उत्तर प्रदेश की। राज्य ने गाजियाबाद और नोएडा के बॉर्डर को सील किया हुआ है। नोएडा का बॉर्डर लगातार 3 मई के बाद भी सील ही है। गाजियाबाद के बॉर्डर को कुछ दिनों के लिए खोला गया था, लेकिन फिर केसों की संख्या में इजाफे के बाद इसे दोबारा बंद कर दिया गया। ऐसा ही हरियाणा में किया गया। 15 मई को गुड़गांव, फरीदाबाद की सीमाएं खोलने का ऐलान किया गया। लेकिन अब शुक्रवार यानी आज से बॉर्डर फिर सील हैं।

नोएडा के DM सुहास एल. वाई हों या फिर हरियाणा के मंत्री अनिल विज, सबका कहना है कि दिल्ली की वजह से उनके यहां केस बढ़ रहे हैं। हरियाणा मंत्री अनिल विज ने कहा था कि गुड़गांव और फरीदाबाद में मिल रहे 80 प्रतिशत केसों का दिल्ली से लिंक है। शुरुआत में कुछ ऐसे केस मिले भी थे जिनका सीधा लिंक दिल्ली से था।

सीएम अरविंद केजरीवाल की दिल्ली तैयार है?
15 मई के बाद देशभर में जब LOCKDOWN में ढील दी गई तो दिल्ली सरकार ने भी उसी तरह की ढील दी। शराब के ठेके पहले से ही खोल दिए गए थे। इस दौरान केसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती रही। इसका जिक्र अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में भी किया था। केजरीवाल ने केस बढ़ने की चिंता नहीं करने को कहा था, बोला था कि दिल्ली कोरोना से लड़ने को तैयार है। दिल्ली फिलहाल COVID19 से लड़ने को कितनी तैयार है यह बात अलग है, लेकिन फिलहाल इससे पड़ोसी राज्य खौफ में हैं और बॉर्डर सील से अब लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1