सलमान खान-अक्षय कुमार 13 साल बाद दिखेंगे साथ!

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान और इंडस्ट्री के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनकर यकीनन सलमान और अक्षय के फैंस खुश हो जाएंगे। इन दिनों सलमान खान जहां अपनी फिल्म ‘दबंग 3’ की सक्सेस को इंज्वॉय कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज’ भी सिनेमाघरों में धमाकेदार ओपनिंग की है। वहीं अब चर्चाएं हैं ​कि दोनों सुपरस्टार यानी अक्षय और सलमान एक साथ फिल्म में ​नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये खबर दोनों स्टार्स के फैंस के लिए नये साल का बेहतरीन तोहफा होगा। ये सुपरहिट जोड़ी 13 सालों बाद एक बार फिर से बनेगी।

साल 2004 में आई इन दोनों स्टार्स की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ का सीक्वल बनने जा रहा है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी और कॉमेडी को काफी पसंद किया गया था। एक साथ काम करने को लेकर कुछ ​दिनों पहले अक्षय कुमार ने इशारा भी किया था। उन्होंने पिंकविला से बात करते हुए कहा कि वो सलमान से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ काम करना चाहते हैं। अक्षय ने माना कि इस फिल्म का सीक्वल लाने का आइडिया बहुत अच्छा है। साजिद नाडियावाला को इस पर काम करना चाहिए।

‘मुझसे शादी करोगी’ में सलमान और अक्षय के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। ये एक लव कॉमेडी मूवी थी। इसके गाने भी काफी हिट रहे थे। फिल्मों के आलवा अक्षय और सलमान को अकसर इवेंट और पार्टीज में भी साथ देखा जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1