‘फिट इंडिया अभियान’ से दिल जीतने वाले अंदाज में जुड़े सचिन तेंदुलकर

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चलाए गए ‘फिट इंडिया अभियान’ से जुड़ गए हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को ‘फिट इंडिया अभियान’ से जुड़े एक के बाद एक दो वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने बड़े ही खास अंदाज में ‘फिट इंडिया अभियान’ की शुरुआत की है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने वृद्धाश्रम की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे वृद्ध महिलाओं के साथ कैरम खेलते नजर आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। सचिन तेंदुलकर के इस वीडियो पर फैंस कमेंट करके उन्हें महान बता रहे हैं।
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “इन वंडर वुमन के साथ सेंट एंथनी ओल्ड एज होम में कुछ समय बिताया। उनके द्वारा दिखाए गए प्यार से धन्य महसूस किया। कैरम खेलने के लिए उनके उत्साह की कोई सीमा नहीं थी। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल्कुल सही कहा- खेल और फिटनेस सभी के लिए है। “इसके अलावा भी सचिन तेंदुलकर ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने क्रिकेट के साथी विनोद कांबली और अपने कुछ दोस्तों के साथ इंडोर गेम्स खेलते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सचिन तेंदुलकर ने लिखा है, “दोस्तों के साथ दिन बिताना हमेशा अच्छा होता है, खासतौर पर जब यह खेल से जुड़ा होता है। आप एकदूसरों को फिट रहने के लिए भी चैलेंज दे सकते हैं।”

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1