air india express flight crash

दो टुकड़ों में बंटा विमान, पायलटों समेत 16 की मौत

केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर एअर इंडिया का विमान रनवे पर फिसल गया। जिसके कारण एक बड़ी दुर्घटना देखने को मिली है। रनवे पर विमान के फिसलने के बाद विमान क्रैश हो गया और दो हिस्सों में टूट गया। विमान दुबई से आ रहा था, जिसमें 190 लोग सवार थे। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। अब तक प्लेन हादसे में 16 लोगों की जान जा चुकी है।

डीजीसीए के अनुसार एअर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कालीकट आ रहा था। विमान में 190 लोग सवार थे। भारी बारिश के कारण रनवे पर उतरने के बाद विमान फिसल गया और घाटी में गिर गया। वहीं विमान दो हिस्सों में टूट गया। विमान में 190 लोग सवार थे। इनमें 184 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। साथ ही यात्रियों में 10 बच्चे भी शामिल थे।

डीजीसीए के अनुसार हादसे में कई लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हालांकि दोनों पायलट की मौत हो चुकी है। वहीं केबिन क्रू सुरक्षित है। हालांकि विमान हादसे में अब तक कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है।

केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि विमान हादसे को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने केरल के CM पिनराई विजयन से फोन पर बात की है। CM ने PM को बताया कि कोझिकोड और मलप्पुरम जिला कलेक्टर और IG अशोक यादव सहित अधिकारियों की एक टीम हवाई अड्डे पर पहुंची है और बचाव अभियान जारी है।


इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत एंव बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम कोझिकोड के लिए रवाना हो चुकी है। NDRF के जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है। मलप्पुरम और वायनाड से NDRF की टीम भेजी गई है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने बताया कि हमारे कर्मी बचाव कार्य में सहायता कर रहे हैं। हमारे कर्मियों ने विमान में सवार यात्रियों को निकालने में मदद की। वहीं हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर (0565463903, 0543090572, 0543090572, 0543090575) भी जारी किए गए हैं।

अस्पताल में भर्ती

विमान हादस में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है और राहत-बचाव का काम किया जा रहा है। इस विमान में वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से यात्रियों का वापस लाया जा रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1