प्रियंका-निक की रोमांटिक तस्वीरें हुई वायरल…

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रविवार को पति निक जोनस के साथ अपनी फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के एनिवर्सरी के मौके पर उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। प्रियंका निक की लव स्टोरी काफी वक्त तक पर्दे के पीछे ही चलती रही, लेकिन सोशल मीडिया पर आने वाली तस्वीरें काफी कुछ कहने लगीं और फिर इस कपल ने धीरे-धीरे खुद ही खुलासा करना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर 2018 में पिछले साल जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

इस कपल ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की थी। इस शादी में प्रियंका ने जहां दुनिया का सबसे बड़ा वेल पहनकर रिकॉर्ड बनाया वहीं निक जोनस शेरवानी पहने काफी हैंडसम दिख रहे थे। बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक हैं और वे अक्सर लोगों को कपल गोल्स देते रहते हैं। हालांकि शादी के बाद प्रियंका अमेरिका ही शिफ्ट हो गई हैं।

नियांका की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। प्रिंयका की भारत वापसी पर उनके बॉलीवुड में वापसी को लेकर काफी एक्साइटमेंट था। ऐसे में हम आपको बता दें प्रियंका सलमान खान की फिल्म भारत साइन कर चुकी थीं लेकिन उन्होंने फिर शादी की बात कहकर अचानक इस फिल्म से बैकआउट कर लिया जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

प्रियंका चोपड़ा के लिए फिल्म भारत के प्रोड्यूसर्स ने कहा कि उन्होंने अपने वॉकआउट के बारे में हमें बताना तक जरूरी नहीं समझा। खुद सलमान फिल्म के प्रमोशन के वक्त प्रियंका पर तंज कसते नजर आए थे।

अगर अभी की बात करें तो प्रियंका और निक फिलहाल अमेरिका में ही हैं और अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी वहीं सेलिब्रेट करेंगे।अगर हम प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग दिल्ली व मुंबई के अलावा कई जगहों पर पूरी की है। शूटिंग खत्म करने के बाद वह अमेरिका लौट गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1