पंजाब से बिहार जा रहे मजदूरों को रोडवेज बस ने रौदा, 6 लोगों की मौत

देश में Coronavirus को रोकने के लिए Lockdown जारी है। जिसके बाद मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है और पैदल ही घर लौटने लगे हैं। वहीं रास्ते में हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। पैदल अपने गांव जा रहे 6 मजदूरों को एक तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। सभी मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। बुधवार देर रात जब मजदूर पंजाब से पैदल अपने घर बिहार जा रहे थे। तभी बस ने उन्हें कुचल दिया।

सूत्रों के अनुसार यह हादसा रोडवेज बस से हुआ है। इस हादसे के बाद से बस ड्राइवर फरार है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार रात लगभग 11:50 बजे हुआ। पंजाब में काम करने वाले मजदूर देर रात को पैदल सहारनपुर से होते हुए मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोई रोडवेज बस उन्हें कुचलते हुए फरार हो गई।

बिहार के गोपालगंज लौट रहे ये मजदूर आगरा ताज डिपो की चपेट में आ गए। पुलिस ने रात में ही सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में मारे गए लोग बिहार के गोपालगंज के बताए जा रहे हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मजदूरों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ था। जिसमें 16 प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1