रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 5 फीसदी किया

RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजे जारी किए हैं। इसके तहत RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने रेपो रेट 5.15 फीसदी पर बरकरार रखा है। RBI की क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा में रेपो रेट नहीं घटाने पर सहमति बनी है। MPC के 6 में से 5 सदस्यों ने कटौती नहीं करने के पक्ष में वोट किया है।

RBI के अनुसार वर्ष 2019-20 के दौरान जीडीपी में और गिरावट आ सकती है और यह 6.1% से गिरकर 5% पर आ सकती है। इस साल रेपो रेट में कुल 135 आधार अंकों की कटौती हुई। 9 सालों में रेपो रेट पहली बार इतना कम हुआ। साल 2010 में मार्च के बाद ये रेपो रेट का सबसे निचला स्तर है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 4.90% और बैंक रेट 5.40% पर है।

2018 के दिसंबर में RBI गर्वनर का पद संभालने के बाद शक्तिकांत दास ने रेपो रेट घटाया था। हालांकि इस बार कोई बदलाव नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1