जानिए अपनी किस्मत?

मेष- आज के दिन आपको पढ़ने लिखने और कुछ ऐसे कार्यों को महत्व देना चाहिए जिसमें आपको कुछ सीखने का मौका मिले। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको ग्रह का पूरा सपोर्ट मिल रहा है जिससे कार्य में एक नई गति मिलेगी। घर पर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें एक अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है।

वृष- आज के दिन महादेव के आशीर्वाद से दिन की शुरुआत करें, वही आपके सभी समस्याओं का निवारण निकालेंगे, क्योंकि ग्रहों की स्थितियों के चलते मन में अकारण ही चिंतित और परेशान हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि कोई ऐसी घटना घट जाए जिसके कारण आप कुछ तनाव में रहें। हेल्थ में हृदय रोगियों को थोड़ा सावधान रहना होगा। पड़ोसियों से वाद-विवाद होने की आशंका है।

मिथुन– आज के दिन ऑफिस की बात करें तो कम्युनिकेशन और आईटी से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है वहीं दूसरी ओर कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा यदि आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा रहे हैं तो यह यात्रा आपके लिए फ्रूटफुल होगी। घर में भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क- आज के दिन आपको एक बात पर विशेष ध्यान रखना होगा कि लाभ को देखकर कोई भी कार्य न करें। नैतिक व अनैतिक कार्यों के फर्क को समझना होगा। ऑफिस में सभी के साथ अच्छे से बात करें अन्यथा आपकी कठोर वाणी आपको ही हानि पहुंचा सकती हैं। स्वास्थ्य में आज का दिन सामान्य ही रहेगा अपना मन पसंदीदा भोजन कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी।

सिंह- सप्ताह का पहला दिन आपके अंदर कुछ नया सीखने की इच्छा को लेकर आएगा जिससे आपको पूरा होने तक लगे रहना है। जो भी आपके मन सीखने व सीखाने की इच्छा जागृत हो रही है वह अच्छे परिणाम लेकर आएगी। स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा करते समय एक छोटा सा हवन कर सकते हैं। परिवार में यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहे हैं तो भावुक होकर निर्णय लेना से बचना होगा।

कन्या- आज के दिन आपका आलस्य ही आपके कार्य को बाधित कर सकता है इसलिए ऊर्जा के साथ सभी कार्यों को निपटाने की ठान लेनी चाहिए नकारात्मक ग्रहों की स्थिति आपको कुछ भ्रम की स्थिति में डाल सकती हैं। सेहत में जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं उनको इसी पर ही केंद्रित रहना होगा। आज यदि घर के लिए कुछ खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो रुक जाना ही बेहतर होगा।

तुला- आज के दिन जो कार्य आपने पहले से सोच रखे हैं वह कार्य पूरे होते दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर आर्थिक मामलों में भी दिन लिए शुभ है। कर्मक्षेत्र में जिन लोगों का कई समय से प्रमोशन ड्यू चल रहे हैं उनको आज इस और कुछ सूचना प्राप्त हो सकती है। जिन लोगों की विवाह की बात चल रही है उनका रिश्ता पक्का हो सकता है।

वृश्चिक– आज के दिन यदि आप कोई बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं तो लोगों की बातों में आने के बजाय धैर्य पूर्वक निर्णय को लेना उत्तम रहेगा। जो लोग सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर ऑफिस आपकी स्थितियां मजबूत होती दिखाई दे रही हैं। जो लोग नई नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

धनु- आज के दिन आध्यात्मिक विचारों से मन ओत-प्रोत रहने वाला है, साथ ही आज आत्ममंथन पर भी ध्यान देना होगा। ऑफिस में आज के दिन अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है किसी सहकर्मी का कार्य भी आपको करना पड़ सकता है। हेल्थ में बहुत अधिक मिर्च मसाला व बाहर का भोजन करने से बचें। पिता के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है उनकी बातों को सर्वप्रथम वरीयता देनी होगा।

मकर– आज के दिन अकस्मिक धन हानि होने की आशंका है वहीं दूसरी ओर जो भी पिछले तनाव चले आ रहे थे उसकी वजह से मन में नकारात्मक विचार आ सकता है। ऑफिस के कार्यों के चलते कहीं टूर पर जाने का मौका मिल सकता है, आप अपनी पूरी तैयारी करके जाएं अन्यथा आपको दिया गया प्रोजेक्ट फेल हो सकता है। स्वास्थ्य में पैरों में तकलीफ होने की आशंका है। भाई बहनों से वाद विवाद होने की आशंका है।

कुम्भ– आज के दिन आपकी प्रतिभा व ज्ञान आपको नई राह पर ले जाएगा। ऑफिस में यदि आप कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेने जा रहे हैं तो उसको लेने का समय आ गया है आपका सोचा समझा कदम सफल होगा, साथ ही यदि कोई आ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलने की पूरी संभावना है। सेहत में कमर के दर्द आपको परेशान कर सकता है, भारी समान उठाने से बचें।

मीन- आज के दिन सुख-समृद्धि के साधनों में अधिक खर्च हो सकता है बिना सोचे-समझे अधिक खर्च करना आज के लिए ठीक नहीं वहीं दूसरी ओर यदि भविष्य की योजना बनाने हेतु कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन शुभ है। जिन लोगों का सरकारी कार्य कई दिनों से लंबित चल रहा है वह पूर्ण होने की संभावना है। संतान के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहिए उसकी पढ़ाई पर भी ध्यान देना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1