राशिफल: 22 जनवरी का राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष- आज के दिन आपको बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करना होगा बच्चों के साथ वैसे तो आपका व्यवहार अच्छा रहता है लेकिन उनके साथ कुछ समय निकालना संबंधों में अच्छे परिणाम लेकर आएगा। करियर में सूर्य के आने से स्थितियां अच्छी हो चली है लेकिन वहीं दूसरी ओर कार्य को अप टू डेट रखना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

वृष- आज के दिन अपने टैलेंट का पूरा प्रदर्शन करते हुए लोगों के दिल पर अपनी छाप छोड़नी होगी। जो लोग शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं उनको संस्थान कि ओर से अन्य जिम्मेदारीयां सौंपी जा सकती है। हेल्थ में आज कई छोटे-छोटे अनचाहे रोगों आपको गिरफ्त में ले सकते हैं इसको देखते हुए आपको प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखनी होगी।

मिथुन- ऑफिस में बॉस कि बातों का अनदेखा या प्रश्न उठाना महँगा पड़ सकता है। महिलाएं घरेलू वातावरण को अच्छा बनाएं रखने के लिए सभी सदस्यों को एक जुट करें। रूप सज्जा के लिए कोई कॉस्मेटिक्स सर्जरी कराना चाहते हैं उनको प्रोडेक्ट की गुणवत्ता को लेकर बहुत सावधानी रखनी चाहिए।

कर्क- आज के दिन जिन लोगों का जन्मदिन है उनको किसी जरूरत मंद व्यक्ति को कपड़ों का दान करने चाहिए, वहीं दूसरी ओर जल्दबाजी में आ कर कोई फैसला न करें, अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कि दृष्टि से आज कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल तक जाना पड़ सकता है।

सिंह- आज के दिन बिना सोचे-समझे कार्य को करना आपको परेशानी में डाल सकता है। करियर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपने पुराने कार्य को आज पूरा कर पाएंगे। व्यापारी वर्ग यदि अपना व्यापार बदलना चाह रहे हैं तो आज इस पर किसी वरिष्ठ से सलाह ली जा सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपको परेशान कर सकता है परेशान न होते हुए दिन व्यतीत करना होगा।

कन्या- इस दौरान भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा साथ ही पिछली चल रही परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी। करियर से जुड़े लोगों के लिए उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अपने कार्य पर पूरा फोकस करें जिससे प्रशंसा और प्रमोशन मिलने की भी संभावनाएं दिख रही हैं। व्यापारी वर्ग को छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान होना पड़ सकता है, लेकिन वहीं दूसरी ओर रुका हुआ धन वापस मिलने की भी संभावना है।

तुला- आज के दिन संगती पर भी ध्यान रखें, संगत बिगड़ सकती हैं। वहीं दूसरी ओर कार्य बिगड़ने की आशंका है, कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन आपका भाग्य मजबूत है, इसलिए आप सकारात्मक आत्मबल रखते हुए बुरी आदतों से बच सकते हैं। आज सहकर्मियों से तनातनी को लेकर आपका कार्य बाधित हो सकता है। व्यापारियों का दिन आज सामान्य रहेगा लेकिन एक विशेष बात का ध्यान रखना है कि कोई भी बड़े निवेशों से आज बचना चाहिए।

वृश्चिक- आज अपनी कठोर मेहनत से कई महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता पाएंगे। जिन लोगों के कार्य रुके हुए हैं उनके पूरा होने की संभावनाएं दिख रही हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को बॉस का सहयोग उन्नति दिलाने वाला है। पार्टनर व मित्रों से किसी छोटी बात को लेकर तकरार हो सकता है, ऐसी स्थिति में आपको समझदारी का परिचय देना होगा।

धनु- आज के दिन अपने आत्मविश्वास के कारण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपको कई प्रकार के शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे। वाणी पर संयम रखें, यदि आपका कोई विरोध करता है तो उसका जवाब विरोध में न दें, अत्यधिक क्रोध के कारण नुकसान हो सकता है। जॉब की बात करें तो ऑफिस में आपको बहुत कूल रहना है। सभी के साथ सौम्य व्यवहार करना होगा। व्यापार करने वाले यदि निवेश करने की सोच रहें हैं तो बहुत सूझ-बूझ के साथ निर्णय लेना चाहिए।

मकर- आज के दिन आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे, जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेंगें। ऑफिस में आपके कार्य की सराहना हो सकती है, और सार्वजनिक रूप से आपको सम्मान भी मिल सकता है। जोखिम भरे कार्यों से बचना चाहिए यदि बड़ा पैसे का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो उसके तथ्यों की जानकारी अवश्य कर ले, अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

कुम्भ- आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता हैं जिन लोगों ने आपसे उधारी ले रखा है, उनको याद करा दें। आप अपनी लगन व मेहनत से लाभ प्राप्त करेंगे। करियर के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन अपने अधिकारियों और सहकर्मियों से विवाद होने की आशंका है। बिज़नेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभ लेकर आने वाला है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सम्मान करना होगा साथ ही पढ़ाई पर भी एकाग्रता बनाए रखनी होगी।


मीन- आज आपके पिछले किये गए प्रयासों के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपके यश में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग से जुड़े लोगों को आज किन्ही कारणों से घाटा उठाना पड़ सकता है, लेकिन आप समझदारी दिखाएँगे तो इनसे बचा भी जा सकता है। ऑफिस कि ओर से लोगों को संबोधित करने का मौका मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1