जानिए क्या कहते है आपके तारे

मेष- आज के दिन भाग्य का आपको सपोर्ट मिलेगा क्योंकि अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति काफी सकारात्मक है। व्यापार की बात करें तो यदि आपके पार्टनर आपसे उम्र में बड़े व्यक्ति हैं तो उनकी सलाह आज आपके बहुत काम आने वाली है उनके बताएं गए मार्गदर्शन को अवश्य महत्व दें। स्वास्थ्य में पुराने रोगों में अब आराम मिलना शुरू हो जाएगा लेकिन एक बात ध्यान रखनी है कि डॉक्टर द्वारा बताए गए परहेज नियमित रूप से करने होंगे।

वृष- आज के दिन मन में ठहराव व गंभीरता आएगी। आपकी बातों को लोग गंभीरता से सुनेंगे और उसका अनुसरण भी करेंगे इसलिए आजज्ञान के आस-पास रहना ही लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को अपने डेटाबेस को बहुत मजबूत रखना होगा साथ ही उसकी सुरक्षा को लेकर आज के दिन अधिक सचेत रहने की जरूरत है। परिवार में षड्यंत्र आदि को लेकर अलर्ट रहना होगा किसी अपनों की बातें आपको चोट पहुंच सकती हैं।

मिथुन- आज के दिन अपने विवेक का सहारा लेते हुए भ्रम की स्थिति से बाहर निकलना होगा। कई ऐसे मौके आएंगे जहां आपको भ्रम हो जाए और जल्दबाजी में फैसला गलत हो जाए। व्यापारिक मामलों में आज का दिन शुभ है किसी को दिया गया उधार आज मुनाफे के तौर पर मिल सकता है. घर के लिए यदि कोई सामान खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन शुभ है।

कर्क– आज के दिन आप आत्मबल को काफी बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। जिन कार्यों को आपने इसलिए पीछे कर रखे थे, कि वह आपसे नहीं पाएगा, तो उन कार्यों को करने पर दोबारा से ध्यान केंद्रित करना होगा कार्य बनने की पूर्ण संभावना बनी हुई है। व्यापारियों को बड़े सौदे करने से आज बचना चाहिए आर्थिक नुकसान होने की आशंकाएं है। वाहन चलाते समय गति का विशेष ध्यान दें, दुर्घटना आप को चोट पहुंचा सकती है।

सिंह- आज के दिन धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सचेत रहना होगा। ऑफिस में किसी आवश्यक कार्य हेतु शहर से बाहर जाने का प्लान बन सकता है यदि न जाने का विकल्प हो तो यात्रा टाल देनी चाहिए। खान-पान में जो लोग कारोबार करने वालों को मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा जिन लोगों को रक्तचाप की समस्या है वह थोड़ा ध्यान रखें।

कन्या- आज के दिन खर्चों और कर्ज़ को कम करने की योजना बनानी होगी। यदि आप अनावश्यक खर्च अधिक करते हैं तो आज ऐसा करना भविष्य के लिए महंगा पड़ सकता है। जो लोग फाइनेंस से संबंधित बिजनेस करते हैं उनको बड़े क्लाइंटो से अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी जरूरतमंद को अपनी क्षमता अनुसार कुछ दान करें।

तुला – आज के दिन हो सकता है आपका मन कुछ व्यथित रहे, ऐसा होने का एक कारण आपका बिगड़ा स्वास्थ्य भी हो सकता है। जो लोग किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में जॉब करते हैं उनको कार्य में तेजी रखनी होगी साथ ही गलतियों पर भी पैनी निगाह रखनी चाहिए। बिजनेस में दूध से संबंधित व्यापार करने वाले को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। घर में कई दिनों से यदि हवन आदि कराने का प्लान बन रहा है तो करा सकते हैं, यदि ऐसी कोई संभावना न हो तो किसी मंदिर में हवन सामग्री दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक- आज ऑफिस के कामों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है इसके अतिरिक्त ऑफिस में सहयोग करने वालों की संख्या भी कम रहेगी इसलिए मानसिक रूप से मन लगाकर काम करना होगा। तकनीकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्य को पूर्ण करना लाभकारी रहेगा। अपने नेटवर्क को बढ़ाते हुए अपना संपर्क मजबूत करना होगा। सामाजिक स्तर पर किसी चैरिटेबल कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

धनु- आज मन में नकारात्मक विचारों का आगमन अधिक रहेगा मन बहुत अधिक प्रसन्न नहीं रहेगा लेकिन अपने आत्मबल को मजबूत रखते हुए प्रसन्न रहने का प्रयास करना चाहिए दोपहर बाद से मन में सकारात्मक विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ नोक झोंक से बचना होगा। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माइग्रेन के रोगियों को आज सचेत रहना होगा सिरदर्द जैसी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं।

मकर– आज के दिन मित्रों के प्रति सहानुभूति एवं सहयोग की भावना रखनी होगी। ऑफिस में काम अधिक रहेगा अपने सहयोगियों के साथ मिलजुल कर काम करना होगा। हेल्थ में अत्यधिक चिंता करना आपकी सेहत खराब कर सकता है यदि मधुमेह का रोग हो तो स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। सामाजिक क्षेत्र में ईर्ष्या करने वालों की संख्या बढ़ सकती हैं लेकिन आपको सभी से प्रेम पूर्वक बात करनी होगी।

कुंभ- आज कुछ विपरीत परिस्थिति होने के बावजूद मस्तिष्क तेजी से काम करेगा और विषम परिस्थिति से बच कर रहेंगे। मन में कई तरीके के विचार आएंगे लेकिन आपको ध्यान रखना है कि सात्विक विचारों को ही प्रमुखता दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा प्रतिरोधक क्षमता भी पर्याप्त मात्रा में रहेगी आज प्रसन्न चित्त होकर अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए काम करना होग।

मीन- विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है. पढ़ाई में विशेष ध्यान देना चाहिए। ऑफिस में कुछ नए काम सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि किसी ट्रेनिंग में जाने का अवसर मिले तो अवश्य जाना चाहिए। रात्रि में सोने से पहले कोई अच्छी पुस्तक भी पढ़ना लाभकारी होगा। माजिक रूप से पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखने होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1