भगोड़े रेप आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना देश ‘कैलासा’

रेप का आरोप लगने के बाद से फरार बाबा नित्यानंद कहाँ हैं? इसका किसी को इल्म नहीं है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नित्यानंद ने साउथ अमेरिका के एक देश इक्वाडोर में एक आइलैंड खरीदा है और उसे अपना आजाद देश घोषित कर दिया है। कैसी विडंबना है, रेप जैसे कुकृत्य आरोपी नित्यानंद ने इस आजाद देश का नाम ‘कैलासा’ रखा है। इसके नाम की एक वेबसाइट भी बनाई गई है, जिसमें ‘कैलासा’ को हिंदू राष्ट्र बताया गया है।

कैलासा की वेबसाइट के अनुसार, ‘यह आइलैंड त्रिनिदाद और टोबैगो देशों के पास है। इसमें किसी एक देश की तरह तमाम सरकारी पदों पर लोग नियुक्त किए गए हैं। जैसे- प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सेना प्रमुख और अन्य।’ नित्यानंद ने अपने एक करीबी अनुयायी ‘मा’ को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वेबसाइट पर संविधान और सरकारी ढांचे की जानकारी दी गई है।

कई सारे मंत्रालय, विभाग और एजेंसी बनाने का भी दावा है। इतना ही नहीं नित्यानंद ने अपने देश का अलग झंडा भी बनाया है। राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ जैसी चीजों का ऐलान भी किया गया है। यह भी बताया गया है कि अगर कोई यहां का नागरिक बनना चाहता है तो DONATION देकर वहां रहने आ सकता है।

वेबसाइट के अनुसार कैलासा एक गैर-राजनीतिक देश है और मानवता उसका मकसद है। यह देश हिंदू धर्म की सभ्यता और संस्कृति के अनुसार चलेगा। ‘कैलासा’ के लिए पासपोर्ट के दो तरह के पासपोर्ट बनाए गए हैं। एक सुनहरे रंग का और दूसरा लाल। झंडे का रंग मैरून है। इस पर दो प्रतीक हैं- एक सिंहासन पर नित्यानंद और दूसरे पर एक नंदी है।

अनुयायियों के साथ बलात्कार और बच्चों को अगवा करने का आरोपी नित्यानंद देश छोड़कर भाग चुका है। इ गजबे है…..

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1