लॉकडाउन ‌उल्लंघन में सबसे आगे रांची, सबसे ज्यादा गिरफ्तारी जमशेदपुर में

Coronavirus से निबटने के लिए जारी Lockdown के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप में कुल 350 मामले दर्ज किये गये। Lockdown का सबसे ज्यादा उल्लंघन करनेवालों में राजधानी रांची का नाम शामिल है। हालांकि इस मामले में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां जमशेदपुर में हुई। राज्य के 5 जिले ऐसे हैं, जहां प्राथमिकी तो दर्ज हुई, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। लातेहार राज्य का एकमात्र ऐसा जिला है, जहां Lockdown उल्लंघन के आरोप में एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी। Lockdown के उल्लंघन के मामले में राजधानी सहित औद्योगिक नगरी के लोग सबसे आगे रहे।

Coronavirus से निबटने के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लागू था। 23 मार्च से Lockdown जारी है। इस अवधि में धारा 144 भी लागू किया गया है। सरकार द्वारा बार-बार Lockdown का उल्लंघन नहीं करने का अनुरोध करने के बावजूद इसका उल्लंघन हो रहा है। सरकार ने Lockdown का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ अब तक कुल 350 मामले दर्ज किये हैं। इसमें 1700 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। साथ ही अभियुक्त बनाये गये लोगों में से कुल 570 लोगों को गिरफ्तार किया गया। Lockdown उल्लंघन के मामले में सबसे ज्यादा 83 प्राथमिकी रांची में दर्ज की गयी।

धनबाद दूसरे नंबर पर है। इस जिले में कुल 43 प्राथमिकी दर्ज की गयी। तीसरे नंबर पर गिरिडीह का नाम है। इस जिले में 36 प्राथमिकी दर्ज की गयी। औद्योगिक नगरी जमशेदपुर इस मामले में चौथे नंबर पर है। वहां 35 प्राथमिक दर्ज की गयी। हालांकि पूरा राज्य में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां जमशेदपुर में हुई।

Lockdown उल्लंघन के मामले में जमशेदपुर में दर्ज मामलों में 369 लोगों को अभियुक्त बनाया गया। इसमें से 257 लोगों के गिरफ्तार किया गया। रांची में दर्ज 83 मामलों में कुल 294 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इसमें से 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1