टिड्डियों को लेकर अब यूपी में अलर्ट

देश में Corona के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इस बीच एक और समस्या विकराल होती जा रही है। यह है खड़ी फसलों पर Locust का हमला। राजस्थान और MP में कहर ढाने के बाद अब उन्होंने उत्तर प्रदेश का रुख कर लिया है। इसने राज्य के कई जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है और इसके कारण उत्तर प्रदेश सरकार को पूरे राज्य में अलर्ट घोषित करना पड़ा है।


टिड्डियों का झुंड अप्रैल के दूसरे हफ्ते पाकिस्तान से राजस्थान पहुंचा था। राजस्थान के 18 और मध्य प्रदेश के करीब 12 जिलों में फसलों को चौपट करने के बाद अब यह उत्तर प्रदेश के झांसी और आगरा पहुंच चुका है। यह समस्या इतनी बड़ी है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में अलर्ट घोषित कर दिया है। Locust ने उत्तर प्रदेश में 17 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। इनमें आगरा, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फरुर्खाबाद, औरेया, जालौन, कानपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर और ललितपुर शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक Locust का बड़ा झुंड 1 घंटे में कई एकड़ खड़ी फसल को चौपट कर सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग ने किसानों को जागरूक बनाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। आगरा में जिला प्रशासन ने केमिकल स्प्रे के साथ 204 ट्रैक्टरों को मोर्चे पर लगाया है। 20 मई को Locust का दल राजस्थान के दौसा जिले में देखा गया था। महज 5 दिन में यह अजमेर से 200 किमी दूर दौसा पहुंचा था और अब उत्तर प्रदेश में घुस चुका है।


MP में Locust ने कम से कम 12 जिलों में खड़ी फसलों को चौपट कर दिया। पिछले एक दशक में टिड्डियों का यह सबसे बड़ा हमला है। राज्य में Locust का दल 17 मई को सबसे पहले मंदसौर और नीमच पहुंचा और फिर देखते ही देखते इसने 10 और जिलों को अपनी चपेट में ले लिया। मंदसौर, नीमच, उज्जैन, देवास, शाजापुर, इंदौर, खरगौन, मोरेना और श्योपुर जिले Locust के हमले से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1