जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी जारी, तापमान में गिरावट दर्ज

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। जहां तक मैदानी इलाकों की बात है। तो वहां जारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। हजारों वाहन राष्ट्रीय राजमार्गों पर फंस गए हैं। इसके अलावा मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग भी बंद हैं।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 16 नवंबर तक मौसम खराब रहने की जानकारी दी है। श्रीनगर, जम्मू, गुलमर्ग, भद्रवाह, लेह और कारगिल में तापमान सामान्य से कम है। श्रीनगर में शुक्रवार को दिन का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि लेह का न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को भी बंद है। गुरुवार से ही मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, जो शनिवार तक जारी रह सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं कश्मीर घाटी में हुई बेमौसम बर्फबारी ने घाटी के किसानों की कमर ही तोड़ दी है। हजारों की तादाद में सेब के बगीचे तबाह हो गए हैं। किसानों का कहना है कि नवंबर के पहले हफ्ते में इस तरह की बर्फबारी उन्होंने दशकों तक नहीं देखी। घाटी में किसान सेब पेड़ से खत्म नहीं कर पाए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1