पंजाब पुलिस की टीम पर हमला, निहंगों ने ASI का काटा हाथ

पंजाब के पटियाला जिले में रविवार को लोगों के एक समूह ने हमला कर एक पुलिसकर्मी का हाथ काट डाला। वहीं, 2 अन्य पुलिस वालों को घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 4 – 5 ‘निहंगों (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था और मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा 6 बजे एक सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिए कहा।

पंजाब विशेष मुख्य सचिव के.बी.एस. सिद्धू ने कहा, ‘7 भगोड़े निहंगों को गांव बलबेरा के गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक पुलिस फायरिंग में घायल हो गया था जिसे अस्पताल ले जाया गया। यह ऑपरेशन आईजी पटियाला जतिंदर सिंह औलख की देख-रेख में हुआ।’

इससे पहले पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) दिनकर गुप्ता ने कहा, ‘आज सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निहंगों के एक समूह ने पटियाला की सब्जी मंडी में कुछ पुलिस अधिकारियों और मंडी बोर्ड के एक अधिकारी को घायल कर दिया। हरजीत सिंह जिनका हाथ कट गया है, उन्हें PGI, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।’

मैंने PGI के निदेशक से बात की है जिन्होंने सर्जरी के लिए PGI के शीर्ष प्लास्टिक सर्जन को नियुक्ति किया है, सर्जरी अभी शुरू ही हुई है। निहंग समूह को गिरफ्तार किया जाएगा और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी
पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा, ‘उनसे (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए अवरोधकों पर टक्कर मार दी।’ उन्होंने कहा कि इसके बाद इन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘तलवार से एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) का हाथ काट डाला गया। पटियाला सदर थाने के प्रभारी की कोहनी में चोट आई है जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की बांह में भी इस हमले में चोट आई है।’ ASI को राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे PGIMR चंडीगढ़ के लिये रेफर कर दिया गया।

SSP ने कहा कि हमले के बाद निहंग मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। यह वारदात तब हुई जब कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राज्य में पाबंदियां लागू हैं।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने Coronavirus के प्रसार को रोकने के लिए लागू Lockdown की अवधि को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। Lockdown बढ़ाने का निर्णय चंडीगढ़ में पंजाब मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। विशेष मुख्य सचिव के बी एस सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘(मुख्यमंत्री) अमरिंदर सिंह की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने पंजाब कर्फ्यू/Lockdown को 30 अप्रैल 2020/एक मई,2020 तक बढ़ाने को मंजूरी दी। आज से 21 दिन का विस्तार।’

CM अमरिंदर सिंह ने बताया था कि 15 अप्रैल से किसानों को फसलों की कटाई के लिए Lockdown में ढील दी जाएगी और इसमें सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा था कि हमने पहले Lockdown किया और बाद में कर्फ्यू लगाया। फिर लोगों तक जरूरी वस्तुओं को पहुंचाने की व्यवस्था की। हमारे लोग हर मोहल्ले में पहुंचकर जरूरी वस्तुएं मुहैया करा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1