पंजाब: महिला सुरक्षा पर CM का बड़ा ऐलान, जारी किए कई हेल्प लाइन नंबर

हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या की घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहीं ऐप लांच किए जा रहे हैं तो कहीं विशेष दिशा निर्देश पर बात हो रही है। अलग-अलग राज्यों के प्रशासन बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग-अलग ऐलान कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। आपको बता दे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कहा कि अगर कोई महिला रात के 9 बजे से सुबह के 6 बजे के बीच कहीं फंस जाती है तो वो पुलिस को कॉल करें और पुलिस उन्हें सुरक्षापूर्वक घर छोड़ कर आएंगी। इसके तहत सीएम ने एक फैसिलिटी का ऐलान भी किया, जिसके जरिए राज्यभर की महिलाएं 100, 112 और 181 नंबर पर कॉल कर सकती हैं और इसके जरिए वो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ सकती हैं।

आपको बता दें इससे पहले रविवार को लुधियाना पुलिस ने मुफ्त यात्रा सेवा की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत कोई भी अकेली महिला गाड़ी ना मिलने पर गंतव्य स्थान तक जाने के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर गाड़ी मंगवा सकती हैं।  

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1