पंजाब में दो हफ्ते बढ़ेगा कर्फ्यू, रहेगी चार घंटे की छूट- CM अमरिंदर

Punjab में Coronavirus संक्रमण के अब तक 322 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में अब तक 19 लोगों की मौत भी हुई है। देश में 3 मई तक Lockdown लगा हुआ है। इस बीच पंजाब में Coronavirus संक्रमण के संबंध में CM कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। CM अमरिंदर सिंह ने कहा है कि प्रदेश के लोगों को Lockdown से रोजाना सुबह 4 घंटे तक राहत दी जाएगी। इस दौरान सभी दुकानें खुलेंगी और लोग खरीदारी कर पाएंगे।

CM अमरिंदर सिंह ने कहा है कि प्रदेश में रोजाना सुबह 7 बजे से 11 बजे तक Lockdown में ढील दी जाएगी। इसके साथ ही पंजाब में उनकी सरकार ने कर्फ्यू को 2 और सप्‍ताह तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

देश में Coronavirus से मरने वालों की संख्या बुधवार सुबह तक को 1,007 हो गई है जबकि संक्रमित मामलों की तादाद बढ़कर 31,332 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार संक्रमण से 7,695 मरीज ठीक हो गए हैं और एक देश से चला गया था। वहीं 22,629 लोगों का अब भी संक्रमण का इलाज चल रहा है। कुल मामलों में 111 विदेशी शामिल हैं।

मंगलवार शाम से कुल 70 मरीजों की जान गई है जिनमें से महाराष्ट्र में 31, गुजरात में 19, मध्य प्रदेश में 7, राजस्थान में 5, उत्तर प्रदेश में 3, पश्चिम बंगाल में 2 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू-कश्मीर, पंजाब तथा तमिलनाडु में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1