केंद्र, राज्य को ट्रांसजेंडर घोषित कर दे- वी. नारायण स्वामी !

पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने केंद्र पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र अपनी सहूलियत के हिसाब से कभी उसे केंद्र शासित प्रदेश तो कभी राज्य बताता है। न हम इधर के हैं न हम उधर के हैं इससे अच्छा होगा कि केंद्र राज्य को ट्रांसजेंडर घोषित कर दे। नारायणस्वामी का कहना है कि केंद्र को जल्द ही इसका समाधान ढूंढना होगा। नारायणसामी ने गुरुवार को पुड्डुचेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘भारत सरकार अपनी सहूलियत के हिसाब से हमारे साथ कभी राज्य तो कभी केंद्र शासित प्रदेश का व्यवहार करती है। यह हमारी स्थिति है। उसे पुड्डुचेरी को ट्रांसजेंडर घोषित कर देना चाहिए।’ 

कांग्रेस नेता ने कहा कि पुड्डुचेरी प्रशासन को बिलकुल दिल्ली की तरह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘पुड्डुचेरी और दिल्ली दोनों ही एक कठिन स्थिति में हैं क्योंकि वे विधायिका के साथ केंद्र शासित प्रदेश हैं। यह उन केंद्र शासित प्रदेशों की परेशानी है, जिनमें विधानसभा है।’ राज्य की स्थिति का उन्होंने जीएसटी के जरिए उदाहरण देते हुए कहा, ‘जीएसटी के मामले में हमारे साथ राज्य की तरह बर्ताव किया जाता है और पैसे ले लिए जाते हैं। लेकिन जब योजनाओं को लागू करने की बात आती है तो वह हमारे साथ केंद्र शासित प्रदेश की तरह व्यवहार करते हैं।’


Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1