यूपी में 21 फीसदी बढ़ गया महिला अपराध-प्रियंका

लखनऊ- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर लगातार हमला कर रही हैं। लेकिन सोमवार को Priyanka Gandhi ने योगी सरकार पर एक बार फिर महिलाओं के खिलाफ दो सालों में आई बढ़ोत्तरी का ग्राफ ट्वीट कर सरकार को घेरने का प्रयास किया है। प्रियंका ने कहा, राज्य की BJP सरकार प्रदेश से अपराध के खात्मे का झूठा प्रचार करने में लगी है। राज्य में 2016 से 2018 तक महिलाओं के खिलाफ अपराध में 21 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है।

Priyanka Gandhi ने ट्वीट कर लिखा कि दलितों के खिलाफ होने वाले कुल अपराध के एक तिहाई अपराध यूपी में होते हैं। UP में महिलाओं के खिलाफ अपराध में साल 2016 से 2018 तक 21% की बढ़ोत्तरी हुई। ये सारे आंकड़ें UP में बढ़ते अपराधों और अपराध के मजबूत होते शिंकजे की तरफ इशारा कर रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि इन सब पर जवाबदेही फिक्स करने की बजाय UP सरकार “अपराध खत्म हो जाने” का झूठा प्रचार करती रही।

रविवार को Priyanka Gandhi ने 26 जून से तीन जुलाई के बीच हुए अपराध का ग्राफ पेश किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि, पिछले एक हफ्ते में उप्र में करीब 50 हत्याएं हुईं। CM के प्रचार में तो यूपी “अपराधमुक्त” हो चुका है लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। आंकड़ों के अनुसार कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। आज फिर जौनपुर में एक नृशंस हत्या का मामला सामने आया। अब बहुत हुआ। जवाबदेही किसकी है?

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1