कांग्रेस सरकार आई तो हटा देंगे CAA और NRC-प्रियंका गांधी वाड्रा

एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर शुक्रवार को सुबह 10.20 बजे चार्टर विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। आगमन से पूर्व वाराणसी एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, वीरेंद्र सिंह व मेवालाल बागी, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल सहित अन्य नेता एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। प्रियंका गांधी के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य टर्मिनल भवन में उनका स्वागत किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को बनारस पहुंचीं तो राजघाट स्थित रविदास मंदिर में दर्शन पूजन कर श्रीमठ में BHU के छात्रों व बजरडीहा के पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान आंदोलनकारी छात्रों और बजरडीहा के पीड़ितों ने CAA और NRC को काला कानून बताया, इस काले कानून को खत्म करने की मांग की तो प्रियंका ने सभी को भरोसा दिया कि कांग्रेसी सरकार आई तो यह दोनों कानून लागू नहीं होंगे। उन्होंने लोगों से आंदोलन की जानकारी ली और कहा कि बिना हिंसा गांधीवादी तरीके से विरोध होना चाहिए। प्रियंका गांधी के साथ पूर्व मंत्री राजीव शुक्ला और पूर्व विधायक अजय राय के साथ पूर्व सांसद राजेश मिश्रा समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1