आज है मकर संक्रांति, संगम में 1 करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

आज मकर संक्रांति का पर्व पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन नदी में स्नान कर दान-पुण्य का विशेश महत्व है। जिसे देखते हुए मकर संक्रांति पर्व के मौके पर आज प्रयागराज में करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में आस्था की डुबकी लगाने की उम्मीद है। जिसे लेकर प्रशासन ने भी विशेष व्यवस्था की है। प्रशासन ने इस स्नान पर्व के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया है। मकर संक्रांति का स्नान संगम पर सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन सभी देवी देवता भी संगम नगरी प्रयागराज में दृश्य रूप से मौजूद रहते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। मकर संक्रांति के दिन ग्रह नक्षत्रों के विशेष संयोग की वजह से आज के दिन किया गाय दान-पुण्य विशेष फल प्रदान करने वाला होता है। मकर संक्रांति पर गंगा में तीन बार डुबकी लगा कर तेल, तिल के साथ ही अपनी सामर्थ्य के मुताबिक अनाज का दान करना चाहिए।

मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज के पूरे संगम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही स्नान घाटों पर सुरक्षा को देखते हुए जल पुलिस और गोताखोरों को भी तैनात कर दिया गया है। स्नान घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी तैनात किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1