झारखंड: 1 बजे तक 45.68 फीसदी मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। राज्य की 20 सीटों पर कुल 260 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सभी बूथों पर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 42,000 जवानों को दूसरे चरण के मतदान की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। नक्सली इलाके में स्थित मतदान केंद्रों पर सुरक्षा चाक चौबंद हैं।

1 बजे तक 40 फीसदी मतदान झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है। दूसरे चरण के मतदान में एक बजे तक 40 फीसदी लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है।

बहरागोड़ा-52.20%
घाटशिला-49.90%
पोटका-48.00%
जुगसलाई -44.10%
जमशेदपुर (पूर्वी)-34.90%
जमशेदपुर पश्चिमी)-33.00%,
सरायकेला-46.23%
चाईबासा-42.72%
मझगांव-51.09%
जगन्नाथपुर-46.17%
मनोहरपुर-38.51%
चक्रधरपुर-46.41%
खरसावां-49.17%
तमाड़-49.31%
तोरपा-43.57%
खूंटी-45.96%
मांडर-49.84%
सिसई-54.56%
सिमडेगा-45.40% और
कोलेबिरा-46.00% मतदान हो चुका है।

11 बजे तक कुल 28.51% वोटिंग रिकार्ड की गयी. बहरागोड़ा में 28.50% , घाटशिला में 26.80% , पोटका में 27.00%, जुगसलाई में 27.20% , जमशेदपुर (पूर्वी) में 21.01%, जमशेदपुर (पश्चिमी) में 20.30%, सरायकेला में 29.12%, चाईबासा में 32.56%, मझगांव में 36.73%, जगन्नाथपुर में 30.02%, मनोहरपुर में 30.79%, चक्रधरपुर में 31.50%, खरसावां में 31.64%, तमाड़ में 29.35%, तोरपा में 30.21%, खूंटी में 28.85%, मांडर में 31.15%, सिसई में 32.25% सिमडेगा में 26.92% , कोलेबिरा में 28.50% मतदान हुआ ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1