प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Good Friday पर ईसा मसीह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन दूसरों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि भगवान मसीह ने अपना जीवन दूसरों की सेवा करने के लिए समर्पित कर दिया। उनकी हिम्मत और धार्मिकता आज भी खड़ी है और इसी तरह उनके न्याय की भावना।
उन्होंने कहा कि हमें इस दिन भगवान मसीह और सत्य, सेवा और न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद रखना चाहिए। Good Friday ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन पापियों और अत्यचारियों ने प्रभु यीशु को सूली से लटका दिया था।