झारखंड को लूटने की ताक में कांग्रेस-झामुमो: PM मोदी

झारखण्ड में अपने चुनावी अभियान में प्रधानमंत्री मोदी गरजे और विपक्ष पर जम कर बरसे।
झारखंड पुकारा, भाजपा दोबारा…सत्‍ता वापसी की पुरजोर कोशिश में जुटी BJP के पक्ष में वोट मांगते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी में डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए। PM ने कांग्रेस और JMM को स्‍वार्थी और झारखंड के खनिजों का लुटेरा बताते हुए कहा कि कांग्रेस राम मंदिर और आर्टिकल 370 के मसले पर बेनकाब हो गई है। जनता को कांग्रेस और उनके मित्रों से सावधान रहने को भी कहा। विपक्ष डर और भ्रम का माहौल बना रहे हैं, अतः जनता को सावधान रहने को कहा। PM मंगलवार को झारखंड के खूंटी और जमशेदपुर में BJP उम्‍मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित कर एक बार फिर से झारखंड में BJP की वापसी का दम भरने आए हें।

खूंटी में पीएम के सभा स्‍थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अपने चहेते मोदी को सुनने के लिए यहां दूर-दराज से बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस और JMM वाले आपका भला नहीं चाहते। आप मतदान के दिन भारी संख्‍या में मतदान कर इनके झूठ को बेनकाब कर दें। फिर एक बार कमल पर बटन दबाकर झारखंड के विकास के लिए हो रहे चुनाव में BJP को मौका दें। आप सब यहां पहुंचे, आपका आशीर्वाद मिला, इसके लिए आभार। भारत माता की जय। भारत माता की जय के नारे लगवाए।

सौजन्य:- रेणुका त्रिवेदी(ब्यूरो प्रमुख-रांची)

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1