UAE में भी चलेगा भारत का Rupay Card, PM मोदी ने किया लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रुपे कार्ड लॉन्च किया। इसके साथ ही संयुक्त अरब अमीरात पश्चिम एशिया का पहला देश बन गया जहां इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट की भारतीय प्रणाली को अपनाया गया है। भारत इससे पहले सिंगापुर और भुटान में रुपे कार्ड लॉन्च कर चुका है। रुपे कार्ड भारत का पहला ऐसा डोमेस्टिक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पेमेंट नेटवर्क है जिसका इस्तेमाल एटीएम, POS मशीन और ई कॉमर्स साइट पर आसानी से किया जा सकता है। इसे 2012 में शुरू किया गया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि, ‘भारत और यूएई की अर्थव्यवस्थाओं को एक दूसरे के और नजदीक लाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में यूएई में आधिकारिक तौर पर रुपे कार्ड को पेश किया गया। खाड़ी देशों में यूएई पहला देश है जिसने भारतीय रुपे कार्ड को अपनाया है। यूएई की कई कंपनियों ने रुपे भुगतान को स्वीकार करने की बात की है।’

इससे पहले इसी सप्ताह यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सुरी ने कहा, ‘यूएई इस क्षेत्र का सबसे बड़ा और आकर्षक व्यवसायिक केंद्र है। इस क्षेत्र में रहने वाले भारतीय समुदाय के सबसे अधिक लोग यहीं (यूएई में) रहले हैं, सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक यहीं आते हैं और इससे सबसे ज्यादा व्यापार भारत के साथ है। इस क्षेत्र में रुपे कार्ड को स्वीकार करने वाला पहला देश बनने के साथ हम उम्मीद करते हैं इससे पर्यटन, व्यापार और भारतीय समुदाय, इनमें से सबको लाभ होगा।’ दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 2018 में करीब 60 अरब डॉलर का रहा। मोदी फ्रांस, यूएई और बहरीन की तीन देशों की यात्रा के क्रम में शुक्रवार को पेरिस से यहां पहुंचे। यूएई के लिए प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी आधिकारिक यात्रा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1