मतदान कराने गए सुरक्षाकर्मी ने आदिवासी महिला से किया दुष्कर्म

झारखंड में मतदान कराने गए एक सुरक्षाकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र का है। यहां मतदान कराने के लिए आए एक जवान ने एक आदिवासी महिला के साथ रेप किया है। यही नहीं इस जवान ने उसे मारा और दांत से पीड़िता के शरीर को काट डाला है। आरोपी जवान राजेंद्र सिंह मीणा ने इस घटना को गांव के ही एक शख्स के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इस घटना के बाद आरोपी जवान और एक दूसरे शख्स को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

झारखंड का नक्सल प्रभावित इलाका है। नक्सली इलाके में स्थित मतदान केंद्रों पर सुरक्षा चाक चौबंद हैं । यहां से नक्सली कुंदन पाहन चुनाव लड़ रहा है। सुरक्षा के लिहाज से 42,000 से अधिक जवानों की तैनाती की गयी है। दूसरे चरण में 260 उम्मीदवारों में 29 महिला उम्मीदवार और 73 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सीटों के लिए सर्वाधिक 20-20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि सराइकेला सीट के लिए सबसे कम 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में बीजेपी सभी 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी सीट भी शामिल है, जहां उनके खिलाफ पार्टी के ही बागी नेता सरयू राय के लड़ने से चुनाव दिलचस्प हो गया है। सभी बूथों पर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 42,000 जवानों को दूसरे चरण के मतदान की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1