धूमधाम से मनाई गयी महर्षि कश्यप मुनि की जयंती

महार्षि कश्यप को ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माना गया है, संपूर्ण सृष्टि के सृजन में दिए गए उनके योगदान का वर्णन वेदों, पुराणों, स्मृतियों, उपनिषदों एवं अनेक धार्मिक साहित्यों में मिलता है। इसलिए हर साल महार्षि कश्यप की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है।
इस बार भी कसौधन वैश्य समाज गढ़वा के द्वारा श्री महर्षि कश्यप मुनि जी की जयंती का भव्य आयोजन किया गया पूरे विधी-विधान के साथ रुक्मिणी साहून धर्मशाला में मनाई गयी।
जयंती के बाद पूजन कार्यक्रम के साथ समाज के लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में महर्षि कश्यप मुनि के जीवनी के बारे में अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि हम सभी कश्यप मुनि के वंशज है, उन्होंने कहा कि अगले वर्ष भव्य रूप के साथ शोभा यात्रा एवं जयन्ती मनायी जाएगी।
इस सभा में समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, सचिव अमित कश्यप, उपसचिव मनीष कश्यप, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, मिडिया प्रभारी केतन कश्यप, पूर्व अध्यक्ष श्री मथुरा प्रसाद, रघुवीर कश्यप, रा0 उपा0 कैलाश कश्यप संरक्षक पृथ्वी नाथ कश्यप, गोपाल कश्यप, लखन कश्यप कार्यकारिणी सदस्य अमर कश्यप, निशान्त कश्यप, विनय कश्यप, आशीष कश्यप एवं मौके पर समाज के सदस्य रविन्द्र कश्यप, हरिओम कश्यप, मुकेश कश्यप,जय कश्यप,रविन्द्र कश्यप सुमित कश्यप, संतोष कश्यप, राजकुमार कश्यप, विजय कश्यप, प्रेम कश्यप, अमरेंद्र कश्यप आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1