पटना AIIMS में कोरोना संदिग्ध मरीजों में आयी कमी

कोरोना को लेकर बरती जा रही एहतियात का असर पटना AIIMS में दिखने लगा है। शुक्रवार को कुल 44 लोगों की स्क्रीनिंग AIIMS में की गयी है। यह जानकारी पटना AIIMS के कोरोना वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ नीरज अग्रवाल द्वारा जारी बुलेटिन में दी गयी। इसमें बताया गया है कि शुक्रवार को कुल चार कोरोना संदिग्ध मरीजों का पता चला है। वहीं AIIMS में भर्ती एक भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आयी है। इसके अलावा जांच रिपोर्ट में छह लोगों की जांच निगेटिव निकली है। साथ ही छह लोगों को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज भी किया गया है। वहीं आठ नये लोगो को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

पूरी दुनिया में कहर बरपाने वाले Coronavirus के कारण भारत में भी लॉकडाउन की स्थिति है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये पूरे देश को 14 अप्रैल तक ‘लाॅक डाउन’ कर दिया गया है। लॉकडाउन हुए जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर नौ हो गयी है। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि बिहार का हर एक विधायक और विधान पार्षद को कम से कम 50 लाख रुपये COVID-19 के लिए बने फंड में देने होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1