‘जब किसी को मारने की बात आती है तो मुझसे बेहतर कोई नहीं’-सनी

बॉलीवुड एक्टर और पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद Sunny Deol अपने एक बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं। पंजाब के पठानकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर बात पीटने की आ गई तो वह किसी से कम नहीं हैं। Sunny Deol अपने 3 दिवसीय दौरा के लिए पठानकोट पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मैं विवादित बयान देने में विश्वास नहीं रखता हूं।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए Sunny Deol ने कहा, ”मुझे बताया गया है कि राज्य सरकार के कर्मचारी लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि लोगों ने गलत व्यक्ति को चुन लिया है। मैं इन चीजों में दखल नहीं देता हूं। मैं कोई विवादित बयान देने में भी विश्वास नहीं रखता हूं। लेकिन, सब जानते हैं कि जब किसी को मारने की बात आती है तो मुझसे बेहतर इंसान कोई नहीं है।”

इससे पहले लोकसभा चुनाव में Sunny Deol की गुरदासपुर सीट से जीत हुई थी। जीत के बाद एक बार भी वह अपने निर्वाचन क्षेत्र नहीं गए थे। इसी वजह से प्रदेश की जनता Sunny Deol से खुश नहीं है। इसी बात से नाराज जनता ने पठानकोट के रेलवे स्टेशन पर सन्नी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए थे।

इससे पहले Sunny Deol अपने एक डांस वीडियो को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। रविवार को वह पंजाब के बटाला में एक कॉलेज में गए थे। वहां पहुंचकर उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ गदर फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग “मैं निकला गड्डी लेकर” गाने पर डांस किया था। इस दौरान ‘तारीख पर तारीख’ और ‘ढाई किलो का हाथ’ डायलॉग बोलकर वहां मौजूद लोगों का मनोरंजन किया था।

पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह वहां के CM हैं। साल 2017 में कांग्रेस ने SAD-BJP गठबंधन को हराकर सत्ता में आई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1