बिहार में भी दरिंदों को मारो गोली, दूंगा पांच लाख-पप्पू यादव

JAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद Pappu Yadav ने हैदराबाद दुष्‍कर्म व हत्‍याकांड के आरोपितों के एनकाउंटर को लेकर बड़ी बात कही है। उन्‍होंने एनकाउंटर टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को 50 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा तक कर दी है। साथ ही कहा है कि बिहार में भी दुष्‍कर्मियों को गोली मार देनी चाहिए। उन्‍होंने ऐसा करने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

हैदराबाद में दुष्कर्म आरोपियों के एनकाउंटर मामले पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विभिन्‍न राजनीतिक दलों ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया है। JAP सुप्रीमो पप्‍पू यादव भी उनमें शामिल हैं।

हैदराबाद एनकाउंटर पर पप्‍पू यादव ने यहाँ तक कह दिया कि पुलिस ने देश के सामने एक नजीर पेश किया है। उन्होंने कहा कि देश में एक साल के दौरान करीब 2 लाख दुष्‍कर्म हुए हैं, जिनमें करीब 35 हजार मामलों में ही सही अनुसंधान हो पाया। उन्होंने कहा कि बिहार के बक्सर, समस्तीपुर व राजगीर में भी हैदराबाद जैसे जघन्‍य दुष्‍कर्म व हत्‍याकांड हुए हैं। इन मामलों में भी आरोपियों को गोली मार देनी चाहिए। उन्‍होंने ऐसा करने वालों को 5-5 लाख रूपये इनाम देने की भी घोषणा की।

पप्‍पू यादव ने उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditya Nath) को इस मुद्दे पर घेरा। उन्‍होंने पूछा है कि क्‍या UP पुलिस भी दुष्‍कर्म के आरोपित BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Senger) और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) के खिलाफ भी हैदराबाद कांड के आरोपितों की तरह सजा देगी?

पप्‍पू यादव ने कहा कि देश में बाबाओं व नेताओं पर ऐसे कई मामले चल रहे हैं। ऐसे मामलों में 10 साल तक स्पीडी ट्रायल नहीं हो पाता। MLA-MP गंदगी के इस रैकेट में फंसे हैं। दुष्‍कर्म के सजायाफ्ता राजबल्लभ यादव (Rahj Ballabh Yadav) की पत्नी को राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) चुनाव का टिकट दे देता है। RJD विधायक अरुण यादव (Arun Yadav) को पार्टी से नहीं निकाला जाता है। आखिर राजनीतिक पार्टियां कब तक लोगों को टिकट देंगी। इन लोगों का एनकाउंटर कब होगा?

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1