18 घंटे बर्फ में दबे रहने के बाद जिंदा मिली 12 साल की लड़की

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) की नीलम वैली में सोमवार को हुए हिमस्खलन से अब तक करीब 100 लोग मारे जा चुके हैं, इनमें से करीब 74 शव भी मिल गए हैं। मगर जहां एक तरफ दर्द है तो दूसरी तरफ चमत्कार भी है। जी हां, इस एवलांच यानी बर्फ के तूफान को झेल कर करीब 18 घंटे तक बर्फ में दबे रहने के बाद भी 12 साल की समीना जिंदा और सही सलामत है, हालांकि इस आपदा में उसका एक पैर फ्रैक्चर हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार इस आपदा में समीना की मां भी बच गयी फिल्हाल समीना और उसकी मां को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर लिया गया है। इस हिमस्खलन में 24 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। इन सबका इलाज मुज्जफराबाद के अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1