J&K:पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, 2 की मौत

पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान की ओर से जारी गोलीबारी में 8 अन्य ग्रामीण घायल हो गए। और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘दोपहर बाद करीब 2.30 बजे, पाकिस्तान ने दो सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’’

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शाहपुर और केरन सेक्टर में सीमा पार से भारी गोलीबारी की गयी है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी का भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1