ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का साथ छोड़ा

ऑस्ट्रेलिया ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को झटका दे दिया है। ऑस्ट्रेलिया की मोरिसन सरकार ने पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद रोकने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान की गरीब महिलाओं और लड़कियों की मदद के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराता था। ऑस्ट्रेलिया 70 सालों से पाकिस्तान को सहायता प्रदान कर रहा है, लेकिन 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी प्रकार की विकास सहायता को समाप्त कर देगा।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘ऑस्ट्रेलिया, द्वारा सहायता राशि का प्रयोग प्रशांत महासागर की नई प्रतिबद्धताओं के लिए किया जाएगा। पाकिस्तान द्विपक्षीय सहायता कार्यक्रम 2019-20 में 1.9 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (एक अरब 99 करोड़ 68 लाख 80 हजार पाकिस्तानी रुपये) तक कम किया जाएगा। इसके बाद 2020-21 के दौरान इसे पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की विदेशों को दी जाने वाली कुल आर्थिक मदद 2013 के बाद से 27 फीसदी घटी है और वर्तमान में वह अपने कुल खर्च का 0.82 फीसदी ही फंडिंग में देता है। इस कटौती के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की मोरिसन सरकार ने प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया है और 2019-20 में इस क्षेत्र में 1.4 अरब डॉलर वित्तीय सहायता में खर्च किए गए।

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया की सहायता का एक प्रमुख उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करना, गुणवत्ता प्रजनन स्वास्थ्य और लिंग आधारित हिंसा विरोधी सेवाओं तक पहुंच बढ़ाना था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1